लखनऊ,14 नवंबर (ए )।यूपी में शासन की ओर से शुक्रवार की देर रात 38 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें सीतापुर, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, बिजनौर और सिद्धार्थनगर के डीएम भी बदले गए हैं। शासन की ओर से सभी अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। तबादला सूची के अनुसार सीतापुर में जिलाधिकारी रहे डॉ. राजा गणपति आर को निदेशक सूडा बनाया गया है। जबकि प्रथमेश कुमार को सीतापुर का नया जिलाधिकारी बनाया है। महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर जबकि सिद्धार्थनगर के डीएम रहे शिवशरणप्पा जीएन को महारागंज का नया जिलाधिकारी बनाया है। मुजफ्फरनगर के डीएम रे उमेश मिश्रा को हटाकर विशेष सचिव, नगर विकास जबकि उनकी जगह ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। बिजनौर डीएम रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण, उनकी जगह नमामि गंगे के विशेष सचिव जोगिंद्र सिंह को बिजनौर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी वाराणसी के नए नगर आयुक्त होंगे। वहीं विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। डॉ. नितिन मदान को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। महाराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज का डीएम बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगी।
फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। इस विभाग में विशेष सचिव रहे जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
,
