पेशावर/इस्लामाबाद: तीन जुलाई (ए
अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि आठ लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बात की आशंका है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वह फिसलकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
दुर्गम भूभाग, खराब मौसम और यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन जैसे कारकों की वजह से खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात है।