नई दिल्ली,27 जून (
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शाम 7.04 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था।इस भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई शहरों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती हिलती महसूस की। कई जगह लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। भूकंप का प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। इसके झटके पाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ सहित कई इलाकों में लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती को हिलते हुए महसूस किया।