उप्र में शादीशुदा युवक और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश बांदा
Spread the love

बांदा (उप्र): 31 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना में सोमवार को शादीशुदा एक युवक और एक महिला ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के थनवारा गांव में सोमवार को पुराने मकान के अंदर एक ही दुपट्टे से युवक महेंद्र (26) और नैगांव निवासी महिला छाया (25) के शव फांसी के फंदे पर लटके पाए गए।