बेंगलुरु: 31 अगस्त (ए) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह नेपाल-तिब्बत सीमा और आसपास के इलाकों में अचानक आयी बाढ़ के बाद राज्य के करीब 13 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
शिवकुमार ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा, “करीब 13 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हमारे अधिकारी विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। हमने संपर्क स्थापित करने के लिए अपने प्रतिनिधि भेजे हैं। हम एक समूह का पता नहीं लगा पाए हैं, बाकी सभी का पता लगा लिया गया है।”
