चंडीगढ़: तीन जुलाई (ए
मानसा के सिटी थाना-2 के थाना प्रभारी (एसएचओ) कुलवंत सिंह ने फोन पर बताया कि मृतक महिला की पहचान 36 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आर्थिक तंगी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।मृतकों की पहचान संदीप कौर (36), उसकी 12 वर्षीय बेटी कालो, सात वर्षीय बेटी मोटो और डेढ़ वर्षीय बेटे विश्वास के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, लेकिन इसका खुलासा देर शाम उस समय हुआ जब महिला का एक रिश्तेदार घर पहुंचा। सूचना मिलने पर थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया।सिविल अस्पताल के डॉक्टर सात्विक जिंदल ने बताया कि अस्पताल लाए गए चारों लोगों की मौत हो चुकी थी।