बेंगलुरु: 28 सितंबर (ए) बेंगलुरु में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के दोपहिया वाहन पर अकेले सवारी करने के बावजूद यातायात चालान जारी कर दिया गया। कथित तौर पर एआई आधारित कैमरे ने उसकी पीठ पर टंगे गिटार को बिना हेलमेट पहने पीछे बैठी सवारी समझ लिया।
सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कैमरे द्वारा खींची गई तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते हुए और पीठ पर गिटार टांगे नजर आ रहे हैं।
