कीव: 29 सितंबर (एपी) रूस ने मंगलवार को कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और जेट-चालित दर्जनों ड्रोन से हमला किया। यूक्रेन की वायुसेना ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मॉस्को राजधानी और अन्य शहरों पर दिन-रात जारी बमबारी के बूते दबाव बनाकर यूक्रेन को झुकाने की कोशिश कर रहा है।
रूसी हमले में नए जेट-चालित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है, जो इतनी तेज गति और इतनी अधिक ऊंचाई पर उड़ते हैं कि यूक्रेन की जमीन आधारित वायु रक्षा प्रणालियां उन्हें मार गिराने में सक्षम नहीं हैं।
