Site icon Asian News Service

सगाई के लिए लड़की ने जैसे निकाली अंगूठी, देखते ही परिजनों संग फरार हुआ लड़का, फिर जो हुआ-

Spread the love

पटना, 27 अगस्त (ए)। बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। लड़की वालों ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक सरकारी नौकरी करने वाला लड़का पसंद किया। दोनों तरफ से शादी की बातें तय हो गईं। शादी पक्की करने के लिए दोनों ओर से सगाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। सगाई समारोह के दौरान दोनों तरफ से लोग पहुंच चुके थे। सगाई कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस दौरान पहले लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया। लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का होने वाली दुल्हन को देखते ही हैरान रह गया और आनन-फानन में लड़का अपने परिजनों के साथ वहां से जाने लगा। जब लड़के से इस बारे में पूछा गया तो उसने दंग कर देने वाली बात बताई। सगाई समारोह से लड़के के फरार होते ही लड़की वाले भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। काफी दूर जाकर लड़की वालों ने लड़कें वालों को पकड़ लिया। यहां भी काफी देर तक ड्रामा हुआ। अंत में ड्रामे के चलते दोनों ओर से रिश्ता तोड़ दिया गया।
मामला पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत का है। यहां की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई थी। सगाई से पहले लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को नहीं देखा था। बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया। लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का अपने परिवार के साथ भाग निकला। लड़के से जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं हैं।
इसपर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों का पीछा करते हुए उन्हें मोकामा बाईपास में जाकर दबोच लिया। फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। लड़के पक्ष के लोगों को बाढ़ थाने लाया गया। ड्यूटी पर तैनात दो पदाधिकारी ने दोनों पक्ष की बातें घंटों सुनीं, लेकिन लड़की ने खुद शादी से मना कर दिया। लड़की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में खर्च हुई राशि की मांग करने लगी। बाद में समझौता होने के बाद 50 हजार रुपये लड़का पक्ष की तरफ से दिए गए तब जाकर मामला शांत हुआ।

Exit mobile version