पुणे: चार जून (ए) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काकडे पुणे से महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होंगे क्योंकि राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार श्रीकांत पाटिल सहित पांच उम्मीदवारों ने चुनाव से हटने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला प्रशासन के अनुसार, पाटिल के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार सुनील टिंगरे, तुषार कामठे, प्रदीप कांद और रणजीत जारे ने भी अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं।
