यूक्रेन के कीव क्षेत्र में रूसी हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: 29 अगस्त (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव के निकट बुचा जिले पर रूसी हमले में कम से कम 37 लोग मारे गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर टकाचेंको ने बताया कि हमले से भीषण आग लग गई, जो कई घरों एवं एक रेस्तरां तक फैल गई।यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इससे पहले, कीव के पास एक गोदाम पर रूसी ड्रोन हमले के कारण भीषण आग लग गई और कई धमाके हुए। अभियोजक कार्यालय के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को बुचा जिले के माइला गांव में हुआ। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब हाल के महीनों में रूस और यूक्रेन ने लंबी दूरी के हमले तेज कर दिए हैं, और आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे – जैसे लॉजिस्टिक्स गोदाम, तेल सुविधाएं और बंदरगाह – लगातार हमलों का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर तकाचेंको ने बताया कि घटनास्थल पर आग लग गई और उसके बाद कई धमाके हुए।