Site icon Asian News Service

भाजपा सांसद के बेटे पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा, दूसरों को फंसाने को लेकर साले से खुद पर चलवाई गोली

Spread the love


लखनऊ, 03 मार्च (ए)।यूपी राजधानी लखनऊ में भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आयुष किशोर ने दूसरे लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी। पांच लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आयुष के साले ने इस बात को कबूल किया है। 
हिरासत में लिए आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि भाजपा सांसद के बेटे आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। आयुष ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। 
पुलिस कमिश्रनर ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की है। वह सांसद कौशल किशोर से अलग रहता है। उसने कुछ लोगों को फंसाने के लिए अपने साले से खुद पर गोली चलवाई। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। 
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास बदमाशों ने भाजपा सांसद के बेटे आयुष को सीने में गोली मार दी गई। जिससे वह घायल हो गया। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए। 

Exit mobile version