कुशीनगर: चार जुलाई (ए)
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम प्रधान अवनीश कुशवाहा की पत्नी मंजू देवी (40) के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम प्रधान के घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शौचालय में मंजू देवी का अधजला शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।