Site icon Asian News Service

मलेरिया निरीक्षक के आवास पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Spread the love


सहारनपुर, 18 अप्रैल (ए)। यूपी में सहारनपुर के  मलेरिया निरीक्षक डीपी सिंह के आवास पर थाना  जनकपुरी पुलिस ने छापा मारकर एक महिला और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मलेरिया अधिकारी फरार है। पुलिस अधीक्षक :सिटी: राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर सीओ सिटी डीपी तिवारी महिला पुलिस निरीक्षक सरिता सिंह और थाना जनकपुरी पुलिस इसी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के आवासीय इलाके में पहुंची जहां पुलिस दल ने मलेरिया अधिकारी डीपी सिंह के कुछ समय पूर्व बनाए गए मकान पर छापा मारा। मकान के ऊपरी हिस्से में अनैतिक धंधा चलता पाया  गया। पुलिस ने इंतजार, शुभम धीमान, आशु अरोडा और एक महिला को गिरफ्तार  किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Exit mobile version