नयी दिल्ली: 12 मई (ए)
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के एक दल ने करीब 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन ‘बिचौलियों’ को पंजाब सरकार द्वारा पुलिस सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।
सतर्कता विभाग का संबंधित अधिकारी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और वह फोन कॉल का जवाब भी नहीं दे रहा है। सीबीआई का दल सोमवार देर रात सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय पहुंचा था।
इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कथित रिश्वतखोरी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को लेकर ‘एक्स’ पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा।
मजीठिया ने कहा, ‘पंजाब में भ्रष्टाचार की परतें अब ऊपर से नीचे तक खुल रही हैं… करीब 20 लाख रुपये की रिश्वत की जांच की जा रही है और बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी ने अभियान के दौरान 13 लाख रुपये बरामद किए हैं।’
उन्होंने कहा कि भगवंत मान को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।