लातेहार: 15 अगस्त (ए) झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक नाबालिग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी में शाम करीब पांच बजे से छह बजे के बीच हुआ।चंदवा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ऑटो-रिक्शा में हादसे के वक्त बैठे लोगों की संख्या क्या थी और पीड़ितों की पहचान की पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं।
