Site icon Asian News Service

देश में कोरोना की सुनामी जारी, बीते चौबीस घंटों में रिकॉर्ड 3.86 लाख लोग पॉजिटिव

Spread the love


नई दिल्ली, 30 अप्रैल (ए)। भारत में कोरोना वायरस की सुनामी जारी है। हर दिन कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है और अब डेली केसों का आंकड़ा करीब 4 लाख छूने को है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,86,452 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हुई। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है।

Exit mobile version