बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत झारखण्ड रांची June 19, 2026June 19, 2026Asia News Service Spread the loveरांची: 19 जून (ए)) झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इन आठ लोगों में से तीन लोगों की मौत हजारीबाग जिले में हुई, जबकि बाकी मौतें पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों में हुईं।