पिनाकोटा (आंध्र प्रदेश): 24 अक्टूबर (ए) आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले में एक सड़क निर्माण स्थल पर शनिवार को पिकअप ट्रक में डीजल भरते समय आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में सड़क निर्माण स्थल पर हुई।पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरि मंडल के पिनाकोटा गांव में सड़क निर्माण स्थल पर हुई।
उन्होंने कहा कि यह स्थान लगभग 100 किलोमीटर दूर होने के कारण श्रमिक वाहनों में ईंधन भरने के लिए आमतौर पर ड्रम में डीजल लेकर आते हैं।
उन्होंने कहा कि ट्रक की टंकी में डीजल भरते समय श्रमिकों ने संभवतः पर्याप्त सावधानी नहीं बरती और किसी चिंगारी के कारण आग लग गई।
बरदार ने कहा, ‘‘यह कोई विस्फोट नहीं था। मैं इसे दुर्घटनावश लगी आग कहूंगा। अब तक हमने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है, जबकि दूसरी टीम भी जल्द वहां पहुंचने वाली है, जो घटना की जांच करेगी
