दक्षिणी दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 30 मई (ए) दक्षिण दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम को पांच मंजिला एक इमारत गिरने से कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हादसे के बाद अफरा-तफरी मची गई और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू गई। अब तक चार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस बीच एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और इलाके की बिजली भी काट दी गई है।