बेंगलुरु: 12 जुलाई (ए) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के एक प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत अपराध संख्या 345/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
