हैदराबाद: 12 जुलाई (ए) तेलंगाना पुलिस ने रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए 12 दल गठित कर एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम मामले के आरोपी पी. राजकुमार (35) ने शुक्रवार देर रात अपनी पत्नी एवं दो बच्चों तथा एक अन्य परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
