Site icon Asian News Service

पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी का निधन

Spread the love

प्रयागराज,08 जनवरी (ए। पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता त्रिपाठी केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।.

केशरी नाथ त्रिपाठी की बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि तीन बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके केशरी नाथ त्रिपाठी हाल ही में घर में गिर गए थे, जिससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी।.दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था। वह तीन बार विधानसभा अध्यक्ष भी रहे. 10 नवंबर 1934 को उनका जन्म हुआ था। ट्विटर यूजर सलिल मिश्रा ने लिखा – एक युग का अंत..(दादा जी) हम सबके प्रेरणा स्रोत महामहिम पूर्व राज्यपाल, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी जी चिर निंद्रा में लीन हो गए।*शत शत नमन *

Exit mobile version