नयी दिल्ली: 22 मई (ए)
उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल उस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें वह मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। एक्टर और अब नेता बन चुकीं कंगना रनौत ने अपनी सीक्रेट शादी की अफवाहों पर जवाब दिया है। ये अफवाहें तब उड़ीं जब मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने हुए उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गए। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ किया है कि वह ‘चुपके से शादी’ नहीं करेंगी।