भारत ने ‘अग्नि-1’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 22 मई (ए)) भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण में सभी अभियानगत और तकनीकी मानक प्राप्त कर लिए गए।

रणनीतिक बल कमान के तत्‍वावधान में यह परीक्षण सम्‍पन्‍न हुआ।

यह सफल परीक्षण भारत की रणनीतिक रक्षा तैयारियों में एक अन्‍य मील का पत्‍थर है जो देश की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

अग्नि-वन छोटी दूरी की सतह से सतह तक मार करने वाली और स्‍वदेशी स्‍तर पर विकसित बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे त्‍वरित तैनाती के लिए डिजायन किया गया है।यह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 700 से 1200 किलोमीटर तक है। यह तेजी से दुश्मन के ठिकानों को भेदने में सक्षम है। इसके अलावा यह एक हजार किलोग्राम पारंपरिक या परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि यह मोबाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म से दागी जा सकती है। इसे रणक्षेत्र में तुरंत प्रतिक्रिया देने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।