नयी दिल्ली: 17 नवंबर (ए) भारत और जापान इस हफ्ते तोक्यो में अपने विदेश और रक्षा मंत्रियों की (2+2) चौथी वार्ता आयोजित करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं का जायजा लेंगे तथा एक मुक्त एवं नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्यु मोटेगी के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय बातचीत की सह-अध्यक्षता करेंगे।
