वॉशिंगटन: एक मई (
ए) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘‘समझौता करने को बेताब’’ है और उन्होंने हवाई हमलों को फिर से शुरू करने की संभावना को लगभग खारिज कर दिया।ट्रंप ने बृहस्पतिवार दोपहर ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में मीडिया से बातचीत के दौरान ये टिप्पणियां की। ट्रंप ने ये टिप्पणियां ऐसे समय में कीं जब ईरान ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका ने फिर हमले किए तो वह भी हमले कर जवाबी कार्रवाई करेगा।