ईरान के सर्वोच्च नेता ने परमाणु, मिसाइल क्षमताओं की रक्षा का संकल्प जताया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: एक मई (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने इस्लामी गणराज्य की परमाणु एवं मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया है।

ईरान के एक सरकारी टेलीविजन चैनल के एक प्रस्तोता द्वारा बृहस्पतिवार को पढ़े गए एक बयान में अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की जगह केवल ‘‘इसके पानी की तह में’’ है और क्षेत्र के इतिहास में ‘‘नया अध्याय’’ लिखा जा रहा है।