दुबई: 22 अप्रैल (ए)
ईरान के सरकारी समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “हमने अच्छी नीयत और गंभीरता के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन वार्ताकार पक्ष (अमेरिका) ने अवहेलना और सद्भावना की कमी दिखाई है।”
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस सप्ताहांत निर्धारित दूसरे दौर की वार्ता में दोनों पक्षों की भागीदारी की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध-विराम को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया, जिससे नये दौर की वार्ता को लेकर स्थिति और अस्पष्ट हो गई है।
बकाई ने कहा, “ईरान ने इस बारे में अभी तक फैसला नहीं किया है कि वह इस सप्ताहांत अमेरिका के साथ निर्धारित नये दौर की शांति वार्ता में हिस्सा लेगा या नहीं।”