काहिरा: 16 सितंबर (एपी) सऊदी अरब ने ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों पर इस्लाम के सबसे पवित्र शहर पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया, इस पर क्षेत्र के देशों ने निंदा तो की लेकिन किसी ने भी सैन्य मदद का संकेत नहीं दिया।
अमेरिका का अहम सहयोगी सऊदी अरब ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के नए मोर्चे में और गहराई से उलझता जा रहा है और उसने मक्का को ‘लक्ष्मण रेखा’ करार दिया है। वहीं, दूसरी तरफ, यमन के हूती विद्रोहियों ने इस बात से साफ इनकार किया है कि वे मक्का या किसी भी इस्लामी पवित्र स्थल को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पवित्र जगहों को खतरा पहुंचाने की बात पूरी तरह गलत है. हूती विद्रोहियों के पोलित ब्यूरो के हाजेम अल-असद ने एक्स (X) पर लिखा, मक्का को निशाना बनाने का दावा एक घिसा-पिटा झूठ है. इसका इस्तेमाल पहले भी किया जा चुका है.
