भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली,16 सितंबर (ए)। अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत के मुताबिक घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी नौसैनिक पोत का आचरण 1991 के भारत-पाकिस्तान समझौते के अनुच्छेद 10 के विपरीत था। भारत ने इस्लामाबाद में भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तानी प्रभारी राजनयिक को बुधवार को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों तक भारत की कड़ी आपत्ति पहुंचाने को कहा गया। भारत ने स्पष्ट किया कि समुद्र में सभी सैन्य इकाइयों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो।भारत ने पाकिस्तान के कार्यवाहक राजनयिक से कहा कि वह पाकिस्तान के संबंधित अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि समुद्र में तैनात सभी सैन्य इकाइयों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए, ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। भारत ने केवल दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिक को तलब करने तक मामला सीमित नहीं रखा है। विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में तैनात भारतीय कार्यवाहक राजनयिक को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने इसी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया है। घटना को लेकर भारत ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है, लेकिन उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई ।