
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि यह घटना बुधवार की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता 42 वर्षीय आरोपी के मकान में किराये पर रहती है।
लड़की की मां की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी लड़की के साथ कुछ समय से छेड़छाड़ कर रहा था। बुधवार को मां के घर पर नहीं रहने पर आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
शिकायत में दावा किया गया कि आरोपी ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने पर बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है और पुलिस साक्ष्य एकत्रित कर रही हैं ।.