अहमदाबाद,18 जुलाई (ए)। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से लगी आग से उसकी चपेट में आए आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी में हुए विस्फोट और आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अहमदाबाद के रामोल इलाके में पटाखे बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट और आग लगने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।