कोलकाता: 21 जुलाई (ए) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को ‘‘अभिषेक का साथ छोड़कर’’ जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से फिर जुड़ने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने साथ ही तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से अपनी ‘‘गलतियों’’ को स्वीकार करने को कहा।
मित्रा ने ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट द्वारा मेयो रोड पर समानांतर आयोजित 21 जुलाई शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता और अभिषेक बनर्जी दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया और संगठन को कमजोर होने दिया।
