दिल्ली में एसआईआर के विरोध में मार्च कर रहे 100 से अधिक विद्यार्थी हिरासत में लिए गए

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, एक नवंबर (ए) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कनॉट प्लेस की ओर मार्च कर रहे कम से कम 100 विद्यार्थियों को दिल्ली पुलिस ने रविवार को मिंटो रोड पर रोककर हिरासत में ले लिया।

इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान छात्र संगठन दिशा ने किया था। संगठन ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।

विद्यार्थी मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया और आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।