दुबई: एक नवंबर (ए) भारत और सऊदी अरब के बीच उड़ानों में व्यवधान अभी जारी हैं। खाड़ी देश में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, अकासा एयर ने रविवार को जेद्दा के लिए अपनी सेवाओं के निलंबन को 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने बताया कि रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।
यह घोषणा तब हुई, जब दो दिन पहले ही एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा था कि जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए उनकी उड़ानें 14 नवंबर तक निलंबित रहेंगी।
