गढ़वा: 19 जुलाई (ए)
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना पूर्वाह्न 10 से 11 बजे के बीच बरगढ़ थाना क्षेत्र में भंडरिया-बरगढ़ मार्ग पर साल जंगल के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सिमडेगा जिले के पासपारा गांव निवासी दीपक कुजूर के रूप में हुई है।
रंका के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रोहित रंजन सिंह ने बताया, “कुजूर बैरिया गांव स्थित अपने ससुराल से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। साल जंगल क्षेत्र से गुजरने के दौरान मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि कुजूर को भंडरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया, “मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान करके उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।”