Site icon Asian News Service

शादी कर लौट रहे दूल्हे को रास्ते से उठा ले गई मुंबई पुलिस, देखती रह गई दुल्हन

Spread the love


मुजफ्फरनगर, 17 मार्च (ए)। धूमधाम से शादी रचा कर दुल्हन को साथ लेकर ससुराल से चले दूल्हे को बीच रास्ते से महाराष्ट्र पुलिस उठा ले गई। दूल्हे पर फर्जी पासपोर्ट साइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला महाराष्ट्र में दर्ज था। पुलिस कार्रवाई से दुल्हन के परिवार भी परेशान हो गया। महाराष्ट्र पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया था।
जनपद औरैया के गांव दिब्यापुर निवासी आलोक शुक्ला बुढ़ाना के एक गांव में बारात लेकर आया था। रात के समय विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा व बाराती दुल्हन को लेकर लौटने लगे। गांव से बाहर निकलते ही महाराष्ट्र पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। दूल्हे आलोक शुक्ला पर महाराष्ट्र साइबर सेल में फर्जी साइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस ने रतनपुरी थाना में ले जाकर दूल्हा-दुल्हन से घण्टों पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ के बाद दुल्हन को छोड़ दिया, जबकि दूल्हे को रिमांड पर लेने के लिए मुज़फ्फरनगर न्यायालय में ले गए। फिलहाल दुल्हन अपने घर वापस आ गयी है।

Exit mobile version