Site icon Asian News Service

पड़ोस की लड़कियां करती हैं परेशान, युवक ने फेसबुक पर की खुदकुशी की पोस्ट,फिर——

Spread the love


आगरा, 30 मार्च (ए)। यूपी के आगरा में युवतियों की धमकी से परेशान एक युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी से संबंधित पोस्ट कर हडकंप मचा दिया है। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद साइबर सेल युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। युवक ने फेसबुक पोस्ट में कुछ लड़कियों और महिलाओं को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार बताया है। युवक किस इलाके का रहने वाला है इस बात की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। हालांकि पोस्ट में उसने लड़कियों और महिलाओं के नाम का जिक्र किया है। युवक ने यह पोस्ट फेसबुक पर मंगलवार सुबह की है। इसमें उसने लिखा है कि वह पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों से बहुत दुखी हो चुका है। मुझे और मेरी मां को ये लड़कियां बहुत परेशान कर रही हैं। मेरे खिलाफ झूठे केस करती हैं। लगभग एक वर्ष से पीछे पड़ी हैं। कभी छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं तो कभी दुष्कर्म का। मैंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वे नहीं मानीं। युवक ने आगे लिखा है कि अब सीतापुर से एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि आज तक मैं सीतापुर नहीं गया। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हो चुका हूं। इसलिए खुदकुशी कर रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदारी ये दोनों लड़कियां और उनकी दो सहेलियां है। युवक की फेसबुक से जुड़े लोगों ने यह पोस्ट देखी तो पुलिस की सूचना दी गई।
समाजसेवी नरेश पारस ने इस पोस्ट को देखते ही एसएसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही इसे ट्वीट भी कर दिया। युवक आगरा का रहने वाला है, लेकिन किस इलाके का है? यह अभी जानकारी नहीं है। एसएसपी मुनिराज जी ने मामले की जांच साइबर सेल को दी है। फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर पुलिस उसका पता जानने का प्रयास कर रही है। 

Exit mobile version