Site icon Asian News Service

विदेश में पढ़ाई कर रही नोएडा की महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Spread the love

नोएडा (उप्र),25 दिसंबर (ए)। विदेश में पढ़ाई कर रही महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि महिला और आरोपी एक दूसरे को बीते कई साल से जानते थे और लंदन में साथ में पढ़ाई कर चुके थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि नोएडा निवासी महिला लंदन में रहकर पढ़ाई करती है और काफी समय पहले उसकी शादी एक अधिवक्ता से हो चुकी है। महिला का आरोप है कि बीते दिनों एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया।

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, शिकायतकर्ता महिला उससे पूर्व से परिचित थी। दोनों ब्रिटेन में साथ रहकर पढ़ाई कर चुके हैं और कई देशों की यात्रा भी दोनों ने साथ में की थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version