इस्लामाबाद: तीन जुलाई (ए)
खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा संयुक्त रूप से किये गए हमले में मारे गए थे।
प्रधानमंत्री शरीफ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं। उनके नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक, उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह शामिल हैं।
प्रधानमंत्री शरीफ के ईरान पहुंचने से पहले ही मुनीर तेहरान पहुंच गए थे, जहां उनकी अगवानी ईरानी सैन्य और नागरिक अधिकारियों के साथ-साथ पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों ने की।
पूर्व प्रधानमंत्री और सीनेट (पाकिस्तानी संसद के उच्च सदन) के सभापति यूसुफ रजा गिलानी, गृह मंत्री मोहसिन नकवी और अन्य अधिकारी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहले से ही तेहरान में मौजूद हैं।
खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में पांच,छह और सात जुलाई को तेहरान और कोम शहर में निभाई जाएंगी जबकि नौ जुलाई को मशहद शहर में उनको सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।