प्रयागराज: 17 मई (ए)
पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के काम में साझेदार व्यक्तियों ने अजहरुद्दीन (38) की गोली मारकर हत्या की। वारदात नैनी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेवा पुरवा निवासी अजहरुद्दीन पुत्र स्व. बुद्ध उर्फ अजहर के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव मौके पर खुद मौजूद डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले लोगों की शिनाख्त में जुटे है। पुलिस के अनुसार नैनी थानाा क्षेत्र के महेवा पुरवा निवासी अजहरुद्दीन प्रापर्टी डीलर थे। मड़ौका में ऑफिस खोल रखा था। वह वहीं बैठते थे। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह बाइक से घर से निकले और सीधे ऑफिस पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद हमलावर वहां पहुंचे और आफिस में घुसकर उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया।