राहुल गांधी का मोहन यादव को पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: पांच अक्टूबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह किया है कि शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पदों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लिए जाएं।

गांधी ने बीते 29 सितंबर को यादव को लिखे गए पत्र में यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं और इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है।