Site icon Asian News Service

अश्लील वीडियो दिखा कर परेशान करता है रेलवे का डॉक्टर, शादी करने का भी बनाता है दबाव, नर्स की शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

लखीमपुरखीरी,02 जून (ए)। यूपी के लखीमपुर खीरी में एक नर्स ने रेलवे के डॉक्टर पर छेड़खानी व अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश का आरोप लगाया है। मैलानी थाना क्षेत्र की एक नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा है। वह उससे अश्लील बातें करता है और शादी करने का दबाव बना रहा है। एएनएम की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 
मैलानी स्टेशन पर एक रेलवे का एक अस्पताल है। इसमें तैनात नर्स ने डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि डॉक्टर पिछले काफी समय से उनको परेशान कर रहा है। वह हर समय उससे अश्लील बातें करता है। गंदे वीडियो दिखाने की कोशिश करता है।
एएनएम ने बताया कि डॉक्टर उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा है। उनके कई बार विरोध करने पर जब डॉक्टर नहीं माना तब वह पुलिस के पास गई। नर्स ने छेड़छाड़ व अश्लील व्यवहार के संबंध में मैलानी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी डॉक्टर धर्मेंद्र को उनके निवास के सामने रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

Exit mobile version