मेदिनीनगर: 27 जुलाई (ए)
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे टाउन थाना क्षेत्र स्थित जेएमपी परिसर में हुई। मृतक की पहचान जिले के नवा बाजार थाना क्षेत्र के राजहारा गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद पांडेय के रूप में हुई है।
मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजेश कुमार यादव ने कहा, रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने पीड़ित की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, हम इसे हमलावरों की बदले की कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं, क्योंकि 15 जुलाई को बाजार परिसर में जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान हंगामा हुआ था। उस दिन परिसर के प्रबंधक ने विष्णु राम नामक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी।
इसके बाद राम ने प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रबंधक फिलहाल जेल में है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की पहचान कर ली है।
उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।