ठाणे: पांच जुलाई (ए)
नौपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आव्हाड ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार दोपहर स्पा पर छापेमारी की। इस दौरान एक फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए स्पा संचालक की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी ललित गोपाल रागानी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केंद्र की महिला मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि स्पा से 24 से 29 वर्ष आयु वर्ग की तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जो मुंबई, पश्चिम बंगाल और नेपाल की रहने वाली हैं।
उसने बताया कि मौके से 7,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।