चिक्कबल्लापुर: 31 मई (ए)
जिला पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने ‘ बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब तीन बजे हुई। ऑटोरिक्शा में चालक के अलावा नौ महिला मजदूर सवार थीं, जो मजदूरी कर घर लौट रही थीं। अधिकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा राजमार्ग से उतरकर बागेपल्ली की ओर जा रहा था कि तभी एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया, “कार ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। एक लॉरी भी सड़क किनारे खड़ी थी। ऑटोरिक्शा, कार और लॉरी के बीच दब गया।’’
अधिकारी ने बताया, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”
उन्होंने बताया, “पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। बाकी चार का शिदलाघट्टा अस्पताल में इलाज जारी है।”
अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और ऑटोरिक्शा चालक शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक के अनुसार, घायल चार लोगों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।