चुनावी हलफनामे में जानकारी ‘छिपाने’ को लेकर ममता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे शुभेंदु

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 10 नवंबर (ए) ममता बनर्जी पर 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ते समय अपने चुनावी हलफनामे में महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

शुभेंदु ने यह भी कहा कि आपत्तियां उठाए जाने के बावजूद ममता का नामांकन पत्र स्वीकार करने वाले निर्वाचन अधिकारी की भूमिका की भी जांच की जाएगी।