Site icon Asian News Service

जानवरों के लिए चारा लेने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Spread the love


उन्नाव, 09 जनवरी एएनएस। यूपी के उन्नाव जिले के अचलगंज इलाके में जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घर पहुंच कर पीड़िता ने इसकी जानकारी घरवालों को दी तो सबके होश उड़ गए। पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपितों को नामित करते हुए तहरीर दी। थानेदार अतुल तिवारी ने बताया कि महेश व मुकेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version