लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, निष्पक्ष चुनाव चाहने वाले हर दल की है : राहुल गांधी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 सितंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने का मुद्दा सिर्फ पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह हर उस राजनीतिक दल और मतदाता की है जो स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव चाहता है।

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी, ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।’’